खाली पेट पिएं चने का पानी, वजन और डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ कई फायदे मिलेंगे

खाली पेट पिएं चने का पानी, वजन और डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ कई फायदे मिलेंगे

सेहतराग टीम

शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए पोषणयुक्त डाइट का होना बेहद जरूरी है। शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। जैसे अगर आप रोज एक मुट्ठी चना खाते हैं तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना एक मुट्ठी चनों का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही मौसमी व अन्य छोटी-बड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। ऐसा एक शोध में भी बताया गया है। इसलिए तो एक्सपर्ट भी रोज एक मुट्ठी चना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चने का पानी भी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। लोग अक्सर चने के पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चने का पानी पिएं तो आपको इम्यूनिटी बढ़ने के डायबिटीज कंट्रोल होने जैसे फायदे मिलेंगे। तो आइए आज चने का पानी पीने के फायदे जानते हैं।

पढ़ें- जल्दी नहीं दिखना चाहते हैं बूढ़ा तो खाएं ये फूड्स

चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व

चनो में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे पानी में भिगोने से यह सारे पोषक तत्व पानी में भी मिल जाते हैं। ऐसे में इस पानी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीक पेशेंट्स के लिए चने के पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साथ ही बार-बार बाथरूम आने की समस्या से भी निजात दिलाता है।

सेवन करने का सही तरीका

रात को 25 ग्राम चने पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान कर इसमें थोड़ा सा मेथी दाना मिलाकर पीएं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

इम्यूनिटी कमजोर होने से बार-बार बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर चने के पानी का सेवन करना बेस्ट हैं। इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

ऐसे करें सेवन

-रातभर भिगे चनों को छानकर पानी को खाली पेट पीएं।

-चनों को सुबह उबालकर तैयार पानी का सेवन करें।

वजन कंट्रोल करने के लिए

मोटापा हर बीमारी की जड़ है। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल करके किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इसके लिएपोषक तत्वों से भरपूर चनों का पानी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह पेट, कमर, जांघ आदि पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम करके बॉडी को सही शेप दिलाने में मदद करता है।

ऐसे करें सेवन

रातभर भीगे चनों को सुबह कूकर में 1-2 सीटी लगवाएं। फिर इससे पानी को अलग करके इसमें काला नमक, अजवाइन, जीरा व हल्दी पाउडर मिलाएं। तैयार पानी को खाली पेट पीएं। इससे तेजी से बैली फैट कम होकर सही वजन मिलने में मदद मिलेगी।

पेट की परेशानियां होंगी दूर

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में अगर आप भी पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज आदि से परेशान है तो चने का पानी जरूर पीएं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है।

ऐसे करें सेवन

रातभर भिगे काले चने के पानी को सुबह छान लें। फिर एक कटोरी में 1 टुकड़ा अदरक, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा जीरा कूट लें। इस मिश्रण को चने के पानी में मिलाकर खाली पेट पीएं।

इसे भी पढ़ें-

सर्दी, जुकाम और खांसी से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

टेढ़े-मेढ़े दांत वाले लोग ये चीजें न खाएं, नहीं तो दांत हो जाएंगे कमजोर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।